किसान आंदोलन पर बड़ा फैसला आज...

किसान आंदोलन पर बड़ा फैसला आज...

किसानों के लिए आज का दिन "ब्लैक डे"

दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे किसानों ने आज के दिन को ब्लैक डे घोषित किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसका ऐलान किया। साथ ही आज आंदोलन के आगामी चरण पर भी बड़ा फैसला आने वाला है। इसके अलावा 26 फरवरी को।किसान ट्रेक्टर मार्च निकलेंगे तो वहीं 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।  

दरअसल 21 फरवरी को किसानों का दिल्ली कूच का प्लान था लेकिन इस कूच के दौरान हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ और एक किसान की मौत के बाद इस कूच को 2 दिन के लिए टाल दिया था। ऐसे में आज का दिन बड़ा अहम होगा क्योंकि आंदोलन पर आज बड़ा फैसला होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किसानों का यह आंदोलन किस ओर जाता है।