कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट लगभग तय , 3-4 सीटों पर हो सकता है गठबंधन !

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट लगभग तय , 3-4 सीटों पर हो सकता है गठबंधन !

भाजपा की पहली लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस ने भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम के आगे लगभग मुहर लगा दी है | तय प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होने वाली है | जिस तरीके से भाजपा ने कई सीटों पर नए नामो को घोषणा करके सबको चोंकाया है वाही कांग्रेस की प्रथम लिस्ट में नये उम्मीदवारों के आने की सम्भावना कम दिखायी पड़ रही है | इसमें मौजूदा विधायकों व पूर्व विधायकों को शामिल किया जा सकता है | 

कांग्रेस की प्रथम सूची के प्रत्याशी तय , जल्द लगेगी मुहर 

लगभग तय प्रत्याशियों में झुंझुनू से ब्रजेंदर ओला , जालोर सिरोही से वैभव गहलोत , दौसा से मुरारी लाल मीणा ,बाड़मेर से हेमाराम चौधरी | फ़िलहाल हेमाराम चौधरी चुनाव लड़ने से मना कर रहे है | 

वही कोटा से अशोक चांदना , बारा - झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया और टोंक - सवाईमाधोपुर से सचिन पायलट का नाम है | अगर सचिन पायलट चुनाव नहीं लड़ते है तो पार्टी हरीश मीणा पर दाव खेल सकती है | बांसवाडा से अर्जुन बामनिया के पुत्र को टिकट की दौड़ में माना जा रहा है |

इन 3 - 4 सीटों पर कांग्रेस राजस्थान में कर सकती है गठबंधन 

राजस्थान में जहाँ अन्य दलों का दबदबा है वहा पर कांग्रेस उनसे गठबंधन में उम्मीदवार उतार सकती है | जिनमे नागौर , चूरू , बांसवाडा और चितोड़गढ़ की सीटें शामिल हो सकती है | 

                 इन सीटों पर रालोपा , भारत आदिवासी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी का वोट बैंक अधिक है | सूत्रों के अनुसार गठबंधन के कारण ही इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं हो पाए है | 

अभिषेक